वैदिक सभ्यता से जुड़े 90 महत्वपूर्ण प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण

1.हड़प्पा सभ्यता के पतन के बाद भारत में कौन सी सभ्यता का उदय हुआ था?
उत्तर- वैदिक सभ्यता

2. वैदिक सभ्यता को आर्य सभ्यता क्यों कहा जाता है?
उत्तर- क्योंकि इसके निर्माता आर्य थे

3. आर्य कौन थे?
उत्तर- वैदिक सभ्यता की खोज करने वाले

4. आर्य का निवास स्थान कहां था?
उत्तर- मध्य एशिया

5. वैदिक सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता थी?
उत्तर- ग्रामीण सभ्यता

6. वैदिक काल का समय काल क्या है?
उत्तर- 1500 पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक

7. वैदिक काल को वैदिक नाम से क्यों पुकारा जाता है?
उत्तर- क्योंकि इसमें वेदों की रचना हुई थी

8. आर्य का अर्थ क्या होता है?
उत्तर- श्रेष्ठ

9. वैदिक सभ्यता के निर्माता कौन थे?
उत्तर- आर्य

10. आर्यों के धर्म ग्रंथ को क्या कहते हैं?
उत्तर- वेद

11. आर्यों के सभ्यता संस्कृति के विषय में ज्ञान की प्राप्ति कहां से होती है?
उत्तर- ऋग्वेद

12. इंडो आर्य कौन लोग थे?
उत्तर- वैसे आर्य जो मदध्य एशिया से भारत में आकर बसे

13. इंडो आर्य भारत में सर्वप्रथम कहां आकर बसे ?
उत्तर- पंजाब में

14. वेद कितने प्रकार के हैं?
उत्तर- 4

15. सबसे प्राचीन वेद क्या है?
उत्तर- ऋग्वेद

16. वेद को किस भाषा में लिखा गया है?
उत्तर- संस्कृत

17. वेद का अर्थ क्या होता है?
उत्तर- ज्ञान पवित्रता तथा आध्यात्मिक ज्ञान

18.आर्यों ने किस धातु की खोज की थी?
उत्तर- लोहा

19. आर्यों का मुख्य पेशा क्या था?
उत्तर- पशुपालन

20. वेद की रचना किस नदी के किनारे हुई थी?
उत्तर- सरस्वती नदी

21. आर्य कौन सी भाषा बोला करते थे?
उत्तर- संस्कृत

22. वेदांग क्या होता है?
उत्तर- वेद का अंग

23. वैदिक सभ्यता का सर्वप्रिय देवता कौन था?
उत्तर- इंद्र

24. आर्य अपने साथ भारत में कौन सा जानवर लेकर आए थे?
उत्तर- घोड़ा

25. आर्यों की पवित्र नदी कौन सी थी?
उत्तर- सरस्वती

26. वैदिक काल में सर्व प्रमुख नदी कौन सी थी?
उत्तर- सिंधु

27. वैदिक सभ्यता के आचार संहिता का वर्णन किसमें मिलता है?
उत्तर- स्मृति

28. ऋग वैदिक काल में राजा के बाद महत्वपूर्ण स्थान किसका होता था?
उत्तर- पुरोहित

29. वैदिक काल में लोगों द्वारा जो कर लिया जाता था उसे क्या कहा जाता था?
उत्तर- बलि

30. पुराणों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 18

31. वैदिक देवता इंद्र किस चीज के देवता थे?
उत्तर- वर्षा एवं तूफान

32. उपनिषद क्या होता है?
उत्तर- हिंदू दर्शनशास्त्र का एक स्रोत

33. शतपथ ब्राह्मण किससे संबंधित है?
उत्तर- यजुर्वेद

34. ऋग वैदिक काल के दौरान निश्क नामक आभूषण कहां पहना जाता था?
उत्तर- गर्दन

35. ऋग्वेद में युद्ध का भगवान किसे माना जाता है?
उत्तर- इंद्र

36. वैदिक आर्यों का मुख्य भोजन क्या था?
उत्तर- दूध और उनसे बने पदार्थ

37. महाभारत को और क्या कहा जाता है?
उत्तर- जय संहिता

38. कौन से वेद में संगीत का वर्णन मिलता है?
उत्तर- सामवेद

39. गायत्री मंत्र किसको समर्पित है?
उत्तर- सावित्री

40. किस वेद में कहा गया है कि “युद्ध पुरुषों के मस्तिष्क में शुरू होता है”?
उत्तर- अथर्ववेद

41. ऋग्वेद संहिता के मंत्रों का एक चौथाई किसको समर्पित किया गया है?
उत्तर- इंद्र को

42. वेद शब्द का अर्थ होता है?
उत्तर- ज्ञान

43. वैदिक सभ्यता के लोगों के द्वारा किस धातु का प्रयोग सबसे पहले किया गया था?
उत्तर- तांबा

44. वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था किस चीज पर आधारित थी?
उत्तर- व्यवसाय पर

45. आर्यों को एक जाति सबसे पहले किस यूरोपियन ने कहा था?
उत्तर- मैक्समूलर

46. आर्य जनजाति की प्राचीनतम बस्ती कहां थी?
उत्तर- सप्त सिंधु

47. सत्यमेव जयते शब्द कहां से लिया गया है?
उत्तर- मुंडकोपनिषद

48. गायत्री मंत्र कहां से लिया गया है?
उत्तर- ऋग्वेद

49. रावी नदी का ऋगवैदिक नाम क्या है?
उत्तर- पुरूषणी

50. वैदिक साहित्य की रचना किस काल में हुई थी?
उत्तर- 3500 ईसा पूर्व से 2500 ईसा पूर्व के बीच

51. किस वेद में धार्मिक अनुष्ठानों का वर्णन किया गया है?
उत्तर- यजुर्वेद

52. किसके अनुसार आर्यों का उद्गम स्थान तिब्बत है?
उत्तर- दयानंद सरस्वती

53. बाल गंगाधर तिलक के अनुसार राजाओं का उद्गम स्थल कहां है?
उत्तर- उत्तरी ध्रुव

54. भारत में वैदिक सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई थी?
उत्तर- सरस्वती नदी

55. वैदिक काल में गोपति का क्या अर्थ होता था ?
उत्तर- गायों का स्वामी

56. वेदांगों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 6

57. वैदिक भजनों या मंत्रों के संग्रह को क्या कहा जाता है?
उत्तर- संहिता

58. ऋग्वेद में कितने मंडल हैं?
उत्तर- 10

59. ऋग्वेद में कुल कितने सूक्त है?
उत्तर- 1028

60. ऋग्वेद का कौन सा मंडल सोम देवता को समर्पित है?
उत्तर- नौवां मंडल

61. वैदिक गणित का सबसे महत्वपूर्ण पाठ क्या है?
उत्तर- सुलुव सूत्र

62. किसे आयुर्वेद में चिकित्सा का भगवान कहा गया है?
उत्तर- धन्वंतरी को

63. वैदिक सभ्यता के लोगों को किस फसल का ज्ञान नहीं था?
उत्तर- तंबाकू

64. मनुस्मृति किस चीज से संबंधित ग्रंथ है?
उत्तर- कानून

65. वैदिक युग में राजा द्वारा जनता से वसूले गए कर को क्या कहा जाता था?
उत्तर- बलि

66. संस्कृत भाषा का पहला व्याकरण कर्ता कौन है?
उत्तर- पाणिनि

67. किस वेद में बलि सूत्रों का वर्णन है?
उत्तर- यजुर्वेद

68. हिंदू दर्शन का स्रोत क्या है?
उत्तर- उपनिषद

69. उपनिषद शब्द का अर्थ क्या होता है?
उत्तर- समीप बैठना

70. पंचतंत्र के लेखक कौन हैं?
उत्तर- विष्णु शर्मा

71. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में वर्णन किया गया है?
उत्तर- ऋग्वेद

72. ऋग्वेद के किस मंडल में शुद्र का उल्लेख मिलता है?
उत्तर- दसवां

73. ऋग्वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्या है?
उत्तर- गोधन

74. कृष्ण भक्ति का प्रधान ग्रंथ कौन सा है?
उत्तर- श्रीमद्भागवतगीता

75. प्रथम विधि निर्माता कौन है?
उत्तर- मनु

76. आर्य भारत में सर्वप्रथम कहां बसे थे?
उत्तर- पंजाब में

77. असतो मा सद्गमय कौन से वेद से लिया गया है?
उत्तर- ऋग्वेद

78. पुरंदर शब्द का प्रयोग ऋग्वेद में किसके लिए किया गया है?
उत्तर- इंद्र

79. पुराणों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 18

80. वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी कौन सी है?
उत्तर- सिंधु

81. चरक संहिता नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है?
उत्तर- चिकित्सा

82. किस वेद का संकलन ऋग्वेद पर आधारित है?
उत्तर- सामवेद

83. वैदिक काल में किस चीज को यव कहा जाता था?
उत्तर- जौ

84. कौन सा ब्राह्मण ग्रंथ सबसे प्राचीन है?
उत्तर- शतपथ ब्राह्मण

85. “सभा और समिति प्रजापति की दो पुत्रियां थी” इसका उल्लेख किस वेद में मिलता है?
उत्तर- अथर्ववेद

86. किस वेद में जादू टोने का वर्णन किया गया है?
उत्तर- अथर्ववेद

87. सबसे प्राचीनतम पुराण कौन सा है?
उत्तर- मत्स्य पुराण

88. सबसे प्राचीनतम स्मृति कौन सी है?
उत्तर- मनुस्मृति

89. अष्टाध्याई के रचनाकार कौन है?
उत्तर- पाणिनी

90. ऋग्वेद में अघन्य शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?
उत्तर- गाय

91. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?
उत्तर- विश्वमित्र

निष्कर्ष :

यहाँ पर हमने आपको “वैदिक सभ्यता से जुड़े 90 महत्वपूर्ण प्रश्न जो सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण हैं” के विषय में विस्तृत जानकारी दी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें : Click here

Leave a Comment