JSSC CGL 2022 Notification Released, कुल 952 वैकेंसी, झारखंड जेएसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन जारी, 15 जनवरी से आवेदन

हेलो दोस्तों आपका स्वागत है, आज मैं आपको झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा-2021 (JGGLCCE-2021) का जो वैकेंसी जारी किया गया उसके बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहा हूं अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है तो अंत तक इस पोस्ट में बने रहें यहां आपको बहुत ही सरल भाषा में JSSC CGL के विषय में मैं आपको जानकारी देने जा रहा हूं तो ध्यान पूर्वक इस पोस्ट को पढ़ें।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा-2021 के तहत कुल 956 पदों पर वैकेंसी का विज्ञापन जारी किया गया है। जी एस एस सी की ओर से जारी विज्ञापन में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 384 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए 322 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 245 पद तथा प्लानिंग असिस्टेंट के लिए 5 पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए आवेदन फॉर्म 15 जनवरी 2022 से भरे जाएंगे तथा अभ्यार्थी इसके लिए फॉर्म 14 फरवरी 2022 की मध्य रात्रि तक भर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 16 फरवरी है, जबकि अभ्यर्थी 18 फरवरी तक फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड कर सकेंगे और साथ ही साथ यदि अभ्यर्थी द्वारा फॉर्म भरने में यदि गलती होती है तो वह फॉर्म में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक सुधार कर सकते हैं।

रिक्तियों का वर्णन (Vacancy Details) :

क्रम संख्यापदनामपदों की संख्या
1.सहायक प्रशाखा पदाधिकारी384
2.कनीय सचिवालय सहायक322
3.प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी245
4.प्लानिंग असिस्टेंट5

कौन कर सकता है आवेदन (Who can Apply) ?

कोई भी व्यक्ति जिस की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा उसने किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की हो इसके साथ ही अभ्यर्थियों को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट झारखंड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही साथ अभ्यार्थी को स्थानीय रीति रिवाज भाषा एवं परिवेश का ज्ञान होना अनिवार्य है।

परीक्षा शुल्क (Examination Fee) :

परीक्षा शुल्क अनारक्षित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए ₹100 है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क ₹50 है।
परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए submit to proceed payment click बटन पर क्लिक करें तब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें terms and condition रहेगा उस पर क्लिक करें तथा proceed बटन दबाएं उसके बाद select payment category के सामने JGGLCCE-2021 Select करें तथा अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें अब आप परीक्षा शुल्क का भुगतान विभिन्न माध्यम जैसे डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग बैंक चालान UPI विभिन्न माध्यम से कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

अभ्यार्थियों को आयोग ने आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक स्नातक अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा यदि कोई अभ्यर्थी इस तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करते हैं तो वे आवेदन भरने के लिए योग्य नहीं रहेगा
इसके साथ ही साथ अभ्यर्थियों को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट झारखंड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा इसके अलावा अभ्यार्थी को स्थानीय रीति रिवाज भाषा एवं परिवेश का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।

वेतन (Salary) :

क्रम संख्या पदनाम वर्गीकरण वेतनमान
1. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी Pay Matrix level-7 44900-142400/-
2. कनीय सचिवालय सहायक Pay Matrix level-2 19900-63200/-
3. प्लानिंग असिस्टेंट Pay Matrix level-5 29200-92300/-

आयु सीमा (Age Limit) :

सभी पदों के लिए न्यूनतम तथा अधिकतम उम्र सीमा की गणना 01-08-2021 के तहत की जाएगी।

न्यूनतम उम्र सीमा – 21 वर्ष
अधिकतम उम्र सीमा :
अनारक्षित 35 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूची वन एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूचित पुरुष 37 वर्ष
महिला अनारक्षित अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूची 1 एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूचित 2 38 वर्ष
अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पुरुष एवं महिला 40 वर्ष

आवेदन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियां (Various Important Dates Related to the Application) :

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : 15-01-2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 14-02-2022
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 16-02-2022
  • फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड तथा प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि : 18-02-2022
  • आवेदन अशुद्धि में सुधार की अंतिम तिथि : 19-02-2022 से 21-02-2022 तक

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? (How to Apply Online ?) :

जेएसएससी सीजीएल का आवेदन करने का माध्यम सिर्फ ऑनलाइन है, इसके लिए सबसे पहले आप जेएसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ले और इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें नोटिफिकेशन में बहुत ही सरलता से फॉर्म भरने का पूरा स्टेप बताया गया आप JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर फॉर्म भरें, सारे स्टेप को ध्यान पूर्वक फॉलो करें और फॉर्म को अंतिम आवेदन तिथि से पहले भर दें।

परीक्षा की प्रक्रिया (Process of Exam) :

परीक्षा एक चरण में (मुख्य परीक्षा) ली जाएगी परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। एक प्रश्न 3 अंक का होगा साथ ही साथ प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। भाषा परीक्षा पेपर 2 को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा दोनों में होंगे।

मुख्य परीक्षा :-
मुख्य परीक्षा में 3 पेपर होंगे और यह तीनों पेपर तीन पालियों में लिया जाएगा और प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे की अवधि दी जाएगी जो इस प्रकार है

पेपर-1 (भाषा ज्ञान) : कुल प्रश्न – 120 परीक्षा अवधि – 2 घंटा
(1) हिंदी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न
(2) अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न

पेपर-2 :
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा : कुल प्रश्न – 100 परीक्षा – अवधि 2 घंटा
इस पेपर में कुल 12 क्षेत्र की भाषा जैसे उर्दू /संथाली/ बंगला/ मुंडारी/ हो/ खड़िया/ कुडूख/ कुरमाली/ कोरठा नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया हैं। इस परीक्षा में कुल 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

पेपर-3 :
सामान्य ज्ञान कुल प्रश्न- 150 परीक्षा अवधि- 2 घंटा
सामान्य अध्ययन- 30 प्रश्न
सामान्य विज्ञान- 20 प्रश्न
सामान्य गणित- 20 प्रश्न
मानसिक क्षमता जांच- 20 प्रश्न
कंप्यूटर का ज्ञान- 20 प्रश्न
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान- 40 प्रश्न

पाठ्यक्रम (Syllabus) :

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम :-

पेपर – 1 (भाषा ज्ञान) :
(क) हिन्दी भाषा ज्ञान :-
(1) हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
(2) हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान:-
(1) अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न (2) अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

पेपर – 2 (क्षेत्रीय भाषा) :
इस पत्र में उर्दू/संथाली/बंगला/मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खडि़या/ कुडूख (उरांव)/ कुरमाली/
खोरठा/ नागपुरी/पंचपरगनिया/उड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार
पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे।

Urdu Language and Literature :-

  1. Urdu Literature Prose :
    Kafan – Premchand
    Naya Qanoon – Saadat Hassan Minto
    Aakhri Harba – Elyas Ahmed Gaddi Poems :
    Muflisi – Nazeer Akbarabadi
    Subh-e-Azadi – Faiz Ahmed Faiz
    Waladat Nabvi – Hali Ashar :
    Aai Rashni-e-tabe jale kiyon Nahi deti – Siddque Mujeebi
    Sabnam Bhigi Ghas per chalna kitna aacha lagta hai – Prakash Fikri
    Tamannaon Main Uljhaya gaya Hoon – Shad Azimabadi
  2. Umaraojan Ada – Mirza Hadi Ruswa
  3. Grammar :
    Gender
    Opposite
    Meaning
    Singular
    Plural
    Similar

कुरमाली :-

  1. व्याकरण:- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, कारक, पुरूष, क्रिया, अव्यय, विशेषण, प्रत्यय, उपसर्ग,
    मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पहेली (बुझौवल)।
  2. कुरमाली लोकसाहित्य :-
    (क) लोक साहित्य की परिभाषा, कुरमाली लोक कथा, वर्गीकरण, लोकनाट्या लोकगीत: डाँइडधरा,
    एढ़ेइया, बाँदना, करम, बिहा, डमकच।
    (ख) शिष्ट साहित्य: आधुनिक कविता की प्रवृतियाँ, कवित-रचना-विधान
    (ग) कहानी: कुरमाली केहनी जड़ती की सभी कहानियाँ।
    (घ) निबंध: महाकवि विनन्द सिंह, गौरांगिया, संतकवि सृष्टिधर, संतकवि महीपाल,
    डॉ नन्द किशोर सिंह

हो :-

  1. व्याकरण :- संज्ञा, सर्वनाम, विशषेण, लिंग, पुरूष, विलोम शब्द, काल, मुहावरे, पहली,
    कहावत आदि।
  2. साहित्य :-
    (क) हो लोक साहित्य:- अर्थ , परिभाषा, हो आदिवासी के उद्भव और विकास, गोत्र।
    लोकगीत-मागे, बा, हेरो जोमनमा आदि।
    (ख) हो शिष्ट साहित्य
    (ग) नाटक- गिरूनगर- चोम्पानगर
    (घ) उपन्यास- होकुड़ि
    (ड.) निबंध:- मागे पोरोब, हेरो पोरोब, हेरमुट, बा पोरोब, जोनोम, दोस्तुर, आंदि दोस्तुर, गोनो:य
    दोस्तुर।
    (च) कविता:- हर्ताहसा, जोनोम दिसुम, अले दिसुमरे, अबुअः नमा भारत, दुल सुनुम जुलोः दिसुम लागिड।

खोरठा :-

  1. गद्य भाग :-
    (क) छॉइहर (कहानी संग्रह) – लेखक – चितरंजन महतो चित्रा
    (ख) सोंध माटी (कहानी संग्रह) – लेखक – डॉ0 विनोद कुमार
    (ग) खोरठा निबन्ध – लेखक – डॉ. बी.एन. ओहदार
  2. पद्य भाग :-
    (क) दामुदेरक कोराञ् – लेखक – शिवनाथ प्रमाणिक
    (ख) ऑखीक गीत – लेखक – श्री निवास पानुरी
    (ग) खोरठा-कोठ पइदेक खेडी – लेखक – डॉ. ए.के.झा
    (घ) एक मउनी फूल – लेखक – संतोष महतो
    नाटक :-
    (क) डाह – सुकुमार
    (ख) अजगर – लेखक – विश्वनाथ दसौधी राज
    (ग) चाभी काठी – लेखक – श्री निवास पानुरी
    (घ) उदवासल कर्ण – लेखक – श्री निवास पानुरी
  3. साहित्य की अन्य विद्याए :-
    (क) संस्मरण
    (ख) जीवनी
    (ग) यात्रा वृतांत
    (घ) शब्द चित्र

खड़िया :-

  1. व्याकरण – संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरूष, क्रिया, काल, विशेषण, अव्यय, प्रत्यय, पहेलियॉ,
    मुहावरे, बुझावल, उल्टा शब्द आदि।
  2. (क) खड़िया साहित्य – अर्थ, परिभाषा, भेद-उपभेद , खड़िया जाति का उद्भव और विकास, गोत्र विभाजन, गढ़ विभाजन।
    लोकगीत – जाङ कोर , कमर बंदोई, कदलेटा, जनम पर‘ब, मुरड‘, बिहा (केरसोङ)
    (ख) खड़िया शिष्ट साहित्य – गद्य-पद्य साहित्य।
    (ग) कहानी – लोककथा।
    (घ) निबंध – शहीद तेलेंगा खड़िया, गोपाल खड़िया, खड़िया महासभा, बंदोई, जाङ कोर, करम, जनम परब।

पंच परगनिया :-

  1. व्याकरण – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, वाक्य, काल समास, अव्यय, मुहावरा, पहेलि, बुझौवल आदि।
  2. साहित्य – पंच परगनिया लोक साहित्य-अर्थ , परिभाषा, भाग, विभाग, पंच परगनिया भाषा साहित्य की विशेषतायें आदि।
  3. लोकगीत – पुस लोक गीत, बिहा गीत, करम गीत, सँहरइ गीत, मंत्र गीत और बालगीत आदि।
  4. मध्यकालीन कवियों की काव्य रचना – पाठयांश।
  5. कहानी – पाठयांश से संबंधित कहानी।
  6. निबंध- सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक भौगोलिक विषयों पर आधारित

संथाली :-

  1. व्याकरण – संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग, पुरूष, क्रिया, काल, विशेषण, अव्यय, प्रत्यय, पहेि लयाँ,
    मुहावरे, बुझोबोल
  2. साहित्य –
    (क) संताली लोक साहित्य – अर्थ, परिभाषा, भाग- विभाग, संतालों का उद्भव और विकास, गोत्र
    विभाजन, गाढ़ विभाजन।
    लोक गीत- डाहार, बाहा, सोहराय, काराम दोङ, दाँसाय।
    (ख) संताली शिष्ट साहित्य – कविता, कुङकुरूबुद, साँवहेंत् , मारांड़ो, सेंगेल , बिरसा मुण्डा,
    तुपुनघाट, साना, राहला रिमिल।
    (ग) कहानी – माड़घाटी, तारा आञ्चार, आनखा लाहा, काथा रेनाङ गोनोङ।
    (घ) निबंध – सिदो कानहू हुल, बाबा तिलका माँझी हुल, डिबा किसुन हुल, बिरसा आन्दोलन।

उड़िया :-

  1. भाषा विभाग :-
    भाषा
    उपभाषा
    भाषार उत्पति सिधांत
    भाषा परिबर्तनर कारण
    भाषा परिबर्तनर दिग
    ध्वनि परिबर्तनर कारण
    उड़िया भाषा उपरे अन्यान्य भाषार प्रभाव
  2. उड़िया साहित्यर इतिहास :-
    आरम्भरू पंचसखा युग पर्यन्त
    लोकगीत
    लोक कहाणी
    लोक नाट्क
    लोक वाणी
    शरला दास पंचसखा युग (बलराम दास, जगन्नाथ दाश, अच्युतानन्द दास, जशोवंत दास, अनंत दास)
    सहायक ग्रंथसूची :
    (क) भाषा विज्ञानर रूपरेख – डॉ. वासुदेव साहु
    (ख) उड़िया भाषार उनमेश ओविकाश – डॉ. वासुदेव साहु
    (ग) भाषा शास्त्र परिचय – डॉ. गाले क विहारी धल
    (घ) ध्वनि विज्ञान – डॉ0 गोलक विहारी धल
  3. गल्प विभाग :-
    गल्प ओ एकांकिका – Edition 2000 (OBSE)
    (क) रेवती – फकीर मोहन सेनापति
    (ख) तुमे कि सते पथर हेल – गोदावरीश महापात्र
    (ग) बउला – राज किशोर राय
    (घ) आईवुढ़ी – वसत कुमार सतपथि
    (ङ) अशुभ पुत्रर काहाणी – अच्युतानंद पति
  4. एकांकिका विभाग :-
    गल्प ओ एकांकिका Edition 2000 (OBSE)
    (क) दूर पाहाड़ – प्राणवन्धु कर
    (ख) फल्गु – मनोरंजन दास
  5. व्याकरण विभाग :-
    विशेष्य, विशेषण, संधि, समास, वाक्य रूपान्तर, भ्रम संशोधन, समच्चारित शब्द, एकपदरे प्रकाश, कुदन्त तद्यित।

नागपुरी भाषा साहित्य पाठ्यक्रम :-

  1. व्याकरण:- वर्ण, सज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, कारक, विशेषण, क्रिया विशेष्ण, अव्यय, समास,
    उपसर्ग प्रत्यय काल, क्रिया, वाक्य, उपसर्ग,प्रत्यय , समास, अनेक शब्द के बदले
    एक शब्द, विलामे शब्द, समानार्थी शब्द, मुहावरे एवं कहावतें, वाक्य शुद्धि।
  2. साहित्य:- (क) नागपुरी लोक साहित्य- लोक गीत, लोक कथा, पहेली, कहावत, मुहावरे
    (ख) लोक गीत- डमकच, पावस, उदासी, फगुआ पंचरंगी, फगुआ पुछारी, झूमर, अंगनई, लहसुआ झुमआ, सोहराइ गीत।
    (ग) नागपुरी लोक कथा-तिरियाँ चरित, वनाहरनी कर बेटा, सातभाई एक बहिन, छोटकी बोहोरिया, नवाँचाद आदर गोपीचांद।
    (घ) नागपुरी शिष्ट साहित्य- वन केंवरा- भाग-एक-गद्य-पद्य संग्रह शकुंतला मिश्र
    एवं डॉ0 उमेश नन्द तिवारी

मुण्डारी :-

  1. व्याकरण –संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग पुरूष, क्रिया, काल, विशेष्ण, अव्यय, प्रत्यय, पहेलियाँ, मुहावरे, बुझौवल।
  2. साहित्य –
    (क) मुण्डारी लोक साहित्य- अर्थ, परिभाषा, भाग-विभाग, मुण्डाओं का उद्भव और विकास, गोत्र विभाजन, गढ़ विभाजन।
    लेकगीत- बा, करम, सोहराई, अड़ान्दि।
    (ख) मुण्डारी शिष्ट साहित्य – कविता, बिरसा मुण्डा, प्रेम प्रसंग, प्रकृति गीत।
    (ग) कहानी-करम कथा, सृष्टि कथा, जीव जन्तु की कथा, सियार और बुढ़ा की कथा।
    (घ) निबन्ध- बिरसा मुण्डा के अलगुलान, गया मुण्डा, चोट्टि मुण्डा, माघे परब, माडा परब, सोहराई परब इत्यादि।

Bengali :-

  1. Prose,Poetry,Drama :-
    (A) Krishnakant er will – Bankim Chandra Chattopadhyay
    (B) Pather Panchali – Bibhuti Bhusan Bandyopadhyay
    (C) Chitra – Rabindranath Thakur (Selected)
    (i) Sukh (ii) Urabashi (iii) 1400 sal (iv) Antarjami (v) Jibandebota
    (D) Madhukari – Kalidas Roy (Selected)
    (i) Mahakal (ii) Duiti Sattabani (iii) Mitrakkar (iv) Kalapahar (v) Purano Kagajer Feriwala
    (E) Sajahan – Dwijendra Lal Roy
    (F) Nananna – Bijon Bhattacharjee
    (G) Sahityer Rup O Riti
    (i) Mahakabya (ii) Gitikabya (iii) Tragedy (iv) Comdedy (v) Romanticism (vi) Classicism

कुड़ुख :-

  1. व्याकरण – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, वचन, पुरूष, विलामे शब्द, काल, मुहावरे, पहेली, कहावत आदि।
  2. साहित्य- (क) कुडुख़ लोक साहित्य- अर्थ, परिभाषा, उद्भव और विकास, गोत्र ।
    लोक गीत – बेंजा, लूझकी, तोकना डंडी, खद्दी करम, असारी, बरोया धुड़िया।
    (ख) कुडुख़ शिष्ट साहित्य- नाटक, उपन्यास, कहानी, शहीद, निबन्ध, कविता, यात्रा वृत्तातं , आलोचना का उद्भव और विकास एवं विशेषताएँ।

पेपर – 3 (सामान्य ज्ञान) :-
(क) सामान्य अध्ययनः-

इसमें झारखंड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। समसामयिक विषय,राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का संविधान एवं राजव्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना साथ-साथ झारखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक की स्थिति की सामान्य जानकारी के विषय में प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

(ख) सामान्य विज्ञान :-
सामान्य ज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे।

(ग) सामान्य गणित :-
इस विषय में सामान्यता अंकगणित, प्राथमिक बीजगणित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे जो कि दसवीं कक्षा स्तर पर आधारित रहेंगे।

(घ) मानसिक क्षमता जांच :-
इसमें सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि पर प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि दसवीं कक्षा स्तर पर आधारित रहेंगे।

(ड़) कंप्यूटर :-
इसमें कंप्यूटर के विभिन्न उपकरणों, MS Window Operating System, MS Office एवं Internet संचालन की विधि की जानकारी के विषय में प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

(च) झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान :-
इसमें झारखंड राज्य का भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखंड का योगदान, विकास, योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक, उपलब्धियां, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषय में प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

निष्कर्ष :

यहाँ पर हमने आपको ” झारखंड जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL 2022)” के विषय में विस्तृत जानकारी दी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

Important Links :

JSSC Official Website : Click here

Other Links :

SSC Exam Calendar 2022 Out Detailed Explanation : Click here

SSC CGL 2021 Notification Out Detailed Explanation : Click here

RRB Group D Exam Date Out Detailed Explanation : Click here

Leave a Comment

Discover more from Rojgar Gyaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading