भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम

चलिए मिलते हैं अपने भारत से दोस्तों यह एक सामान्य ज्ञान से जुड़ा सवाल है कि भारत के सभी राज्यों की राजधानी का क्या नाम है इस बारे में हमें बचपन में ही सारी जानकारियां प्राप्त की थी भारत में कुल 28 राज्य है और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और सभी राज्यों की राजधानी अलग-अलग है|

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम -: भारत एक विशाल देश है और या एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी व्यक्तियों को समान अधिकार दिया जाता है। और लोगों का लोगों के लिए लोगों के द्वारा लोगों का शासन किया जाता है इसे हम लोकतंत्र प्रणाली कहते हैं। भारत में कई धर्मों के लोग एक साथ मिलकर भाईचारे से रहते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानी के नाम जानोगे और भारत में कुल कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश है सभी जानकारियां आपको इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त होंगी पोस्ट को अंतत पढ़ने और जानकारी का लाभ उठाएं।

भारत के राज्य और उनकी राजधानी (Indian states and their capitals)

rajdhani ke naam – भारत में बहुत सारे बदलाव होने के बाद अब भारत में कुल 28 राज्य हैं चलिए जानते हैं यह कौन-कौन से राज्य हैं और उनकी राजधानी क्या है?

  1. अरुणाचल प्रदेश – इटानगर
  2. असम – दिसपुर
  3. उत्तर प्रदेश – लखनऊ
  4. उत्तराखण्ड – देहरादून (शीतकालीन) और गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन).
  5. ओड़िशा – भुवनेश्वर
  6. आंध्र प्रदेश – अमरावती (विधायी राजधानी), विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) और कुर्नूल (न्यायपालिका).
  7. कर्नाटक – बंगलोर
  8. केरल – तिरुवनंतपुरम
  9. गोआ – पणजी
  10. गुजरात – गांधीनगर
  11. छत्तीसगढ़ – रायपुर
  12. झारखंड – रांची
  13. तमिलनाडु – चेन्नई
  14. तेलंगाना – हैदराबाद
  15. त्रिपुरा – अगरतला
  16. नागालैंड – कोहिमा
  17. पश्चिम बंगाल – कोलकाता
  18. पंजाब – चंडीगढ़
  19. बिहार – पटना
  20. मणिपुर – इम्फाल
  21. मध्य प्रदेश – भोपाल
  22. महाराष्ट्र – मुंबई ( ग्रीष्मकालीन) और नागपुर (शीत कालीन).
  23. मिज़ोरम – आइजोल
  24. मेघालय – शिलांग
  25. राजस्थान – जयपुर
  26. सिक्किम – गंगटोक
  27. हरियाणा – चंडीगढ़
  28. हिमाचल प्रदेश – शिमला (पहला) और धर्मशाला (दूसरा).

राज्य राजधानी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

*हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां है पहला शिमला और दूसरा धर्मशाला यह दोनों हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।

*बिहार की राजधानी पटना है और पटना का पूरा प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है, अशोक के समय भारत की राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करता था|

*महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और नागपुर यह दोनों है|

*आंध्र प्रदेश की राजधानी 1.अमरावती (विधायी राजधानी) है जहां आंध्र प्रदेश की सारे विधायक काम पूरी किए जाते हैं,
2.विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) में आंध्र प्रदेश के कार्यकारी स्थल स्थित है 3.कुर्नूल (न्यायपालिका) में आंध्र प्रदेश के न्यायपालिका भवन स्थित है.

भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों व उनकी राजधानी (Union Territories of India and their Capital)

भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है चलिए जानते हैं वह कौन से देश हैं और उनकी राजधानियां क्या है?

  1. अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह – पोर्ट ब्लेयर
  2. जम्मू और कश्मीर – श्रीनगर/जम्मू
  3. लद्दाख – लेह
  4. चंडीगढ़ – चंडीगढ़
  5. दमन और दीव एवं दादरा और नागर हवेली – दमन
  6. पॉण्डिचेरी – पुडुचेरी
  7. लक्षद्वीप – कवरत्ती
  8. दिल्ली – नई दिल्ली

हम जिस देश में रहते हैं उस देश को जानना हमारे लिए काफी जरूरी है आगे की जानकारी आपको भारत के बारे में कुछ मुख्य जानकारियां जाने के लिए मदद करेंगे।

भारत की राजधानी (India’s Capital)

राज्य की राजधानी के साथ-साथ यह भी जानना अति आवश्यक है कि हमारे भारत जहां हम रहते हैं उसकी राजधानी क्या है-

12 दिसंबर 1911 किंग जॉर्ज द्वारा भारत की राजधानी दिल्ली को घोषित किया गया था।

किसी भी देश की राजधानी कैसे घोषित की जाती है – किसी भी देश की कार्यपालिका न्यायपालिका और व्यवस्थापिका का मुख्यालय किस शहर में स्थित होता है वह शहर और राष्ट्रीय की राजधानी कहलाती है,
नई दिल्ली में संसद राष्ट्रपति भवन प्रधानमंत्री निवास तथा सभी मंत्रालय का मुख्यालय स्थित है इसलिए दिल्ली को भारत की राजधानी कहा जाता है।

अक्सर हमें यह संदेह होता है और लोगों के मन में यह बात रहती है कि भारत की राजधानी मुंबई है लेकिन या गलत जवाब है मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी राजधानी है भारत की आर्थिक गतिविधियां मुंबई शहर में होती हैं इसलिए वह भारत की आर्थिक राजधानी है।

यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए और ऊपर दिए गए पोस्ट में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट के माध्यम से हम से सवाल पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब देने का प्रयत्न करेंगे।

नई दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कौन था?

नई दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कोलकाता थी। इससे पहले भारत की राजधानी कोई और शहर था जानते हैं कि भारत की राजधानी सबसे पहले कौन सा शहर था,

1450 ईसा पूर्व की बात जानते हैं भारत की राजधानी पाटलिपुत्र पटना हुआ करता था. यह बात मौर्य साम्राज्य के समय की है।

ब्रिटिश राज्य की स्थापना के बाद ब्रिटिशो ने कोलकाता को भारत की राजधानी सन (1772-1911) में घोषित किया.
दिल्ली एक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश का नाम है।

भारत के राजधानी का कितना क्षेत्रफल है?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 किलो मीटर स्क्वायर है। दिल्ली क्षेत्र की लम्बाई उत्तर से दक्षिण 51.9 km है जबकि पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 48.48 km है।

निष्कर्ष –

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको भारत से जुड़ना चाहते हैं भारत देश में बहुत सारे राज्य हैं और उनकी बहुत सारी राजधानियां है इस पोस्ट के माध्यम से आप भारत के राज्य और उनकी राजधानियों के बारे में जान पाएंगे ऊपर दिए गए सारी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और जानकारियों का लाभ उठाएं इस पोस्ट में हमने आपको सारी जानकारियां संक्षिप्त में बताएं हैं जो आपके लिए मददगार होंगे और एक पोस्ट में हमने आपको सारी जानकारियां देने की कोशिश की है धन्यवाद।

भारत के राज्य और उनकी राजधानी FAQ

भारत में कुल कितने राज्य हैं?

भारत में कुल 28 राज्य है।

भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

भारत देश में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत की राजधानी क्या है?

भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी क्या है?

दोस्तों इस सवाल का जवाब ऊपर दिए गए पोस्ट के माध्यम से आप प्राप्त कर सकते हैं पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें उसमें दी गई तालिका में इस सवाल का जवाब है।

Leave a Comment

Discover more from Rojgar Gyaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading